व्यापम भर्ती परीक्षा में विवाद: समय से पहले गेट बंद करने का आरोप, परीक्षार्थियों ने किया हंगामा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित वार्ड बॉय और आया भर्ती परीक्षा विवादों के घेरे में आ गई। परीक्षा शुरू होने से पहले ही कमला कॉलेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों ने अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव जिले में कुल 13 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की गई थी। लेकिन कमला कॉलेज सेंटर में परीक्षार्थियों ने दावा किया कि उन्हें निर्धारित समय से पहले आने के बावजूद प्रवेश नहीं दिया गया। कई छात्रों को परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति नहीं मिली, जिससे भारी अफरा-तफरी मच गई।

परीक्षार्थियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस केंद्र में हुई अनियमितताओं की जांच की जाए और उन्हें उचित समय पर परीक्षा देने का अवसर प्रदान किया जाए। इस घटना ने परीक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है और छात्रों में रोष व्याप्त है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related