Chhattisgarh High Court Transfer: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में उच्च न्यायिक सेवा से जुड़े अधिकारियों का तबादला और नियुक्तियां की गई हैं। इस संबंध में विधिवत आदेश भी जारी कर दिया गया है। आदेशानुसार उच्च न्यायिक सेवा के सदस्य और वर्तमान में विधि एवं विधायी कार्य विभाग के प्रधान सचिव रजनीश श्रीवास्तव को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से उच्च न्यायालय की स्थापना में महापंजीयक के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

इसी तरह उच्च न्यायिक सेवा के सदस्य और वर्तमान में उच्च न्यायालय में महापंजीयक पद पर तैनात मनीष कुमार ठाकुर को उच्च न्यायालय की स्थापना में रजिस्ट्रार (सतर्कता) के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उच्च न्यायिक सेवा के सदस्य और वर्तमान में उच्च न्यायालय में रजिस्ट्रार (सतर्कता एवं सूचना एवं अधिकार) पद पर कार्यरत मंसूर अहमद को अब उच्च न्यायालय की स्थापना में रजिस्ट्रार (सूचना एवं अधिकार) के पद पर नियुक्त किया गया है।

