CG Accident News :ट्रक-बस की भीषण टक्कर, 12 से अधिक यात्री घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Accident News : बीजापुर. छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले में बुधवार दोपहर सड़क हादसा हुआ है. नेशनल हाइवे 63 पर भैरमगढ़ और बरदेला के बीच यात्री बस हादसे का शिकार हो गई. बेकाबू ट्रक की जोरदार टक्कर से बस सड़क किनारे जाकर पलट गई. हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं. कई महिलाओं के साथ उनके छोटे बच्चे भी सवार थे. पूरा मामला जगला थाना इलाके का है.

CG Accident News: जानकारी के मुताबिक, यात्री बस को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी, जिसके बाद बस सड़क किनारे जाकर पलट गई. बस में कई महिलाएं अपने बच्चों को गोद में लेकर सफर कर रही थी. कई लोगों को चोटें आई है. घटना के बाद प्रशासन और डॉक्टर की टीम मौके पर पहुंची. बीजापुर CMHO डॉ.बी.आर.पुजारी ने कहा घायलों को बीजापुर के जिला चिकित्सालय लाया जा रहा है.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related