AAP RAJYASABHA : राज्यसभा के लिए केजरीवाल नहीं, ये नेता बनें AAP उम्मीदवार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

AAP RAJYASABHA : Not Kejriwal, this leader becomes AAP candidate for Rajya Sabha

पंजाब। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल राज्यसभा नहीं जाएंगे। पंजाब से राज्यसभा की खाली हुई सीट पर अब ट्राइडेंट ग्रुप (Trident Group) के मालिक और व्यवसायी राजेंद्र गुप्ता को उम्मीदवार बनाया गया है। राजेंद्र गुप्ता पहले पंजाब प्लानिंग बोर्ड के सदस्य थे, लेकिन अब उन्होंने बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। उनका नाम संजीव अरोड़ा के लुधियाना वेस्ट उपचुनाव जीतने से खाली हुई सीट के लिए प्रस्तावित किया गया है।

बताया गया है कि जब उपचुनाव में संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार घोषित किया गया था, तब से यह चर्चा थी कि राज्यसभा के लिए कौन जाएगा। विपक्षी दलों ने अटकलें लगाई कि अरविंद केजरीवाल राज्यसभा भेजे जा सकते हैं, लेकिन केजरीवाल ने स्वयं इन अटकलों को खारिज कर दिया।

साल 2025 जून में हुए लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण आशु को 10,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया था। इस जीत के बाद अरोड़ा ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया और पंजाब सरकार में मंत्री बने। उनके पास तीन विभाग हैं।

पंजाब से राज्यसभा की कुल सात सीटों में से एक सीट खाली थी। बाकी छह सीटों पर आप के ही सांसद हैं, जिनमें राघव चड्ढा, अशोक कुमार मित्तल, संदीप पाठक, विक्रमजीत सिंह साहनी, हरभजन सिंह और संत बलबीर सिंह शामिल हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related