RAIPUR MISSING WOMEN : महानदी पुल पर महिला गायब, स्कूटी और दुपट्टा मिला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR MISSING WOMEN : Woman missing on Mahanadi bridge, scooty and dupatta found

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आरंग क्षेत्र के महानदी पुल पर एक महिला की स्कूटी और दुपट्टा मिला है। पुलिस को आशंका है कि महिला पुल से नदी में कूद गई हो। पुलिस और रेस्क्यू टीम महिला की तलाश में लगी हुई है, फिलहाल महिला का कोई पता नहीं चल पाया है।

घटना आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम पारागांव स्थित नेशनल हाईवे 53 पर हुई। महिला की पहचान स्वाति त्रिवेदी (27 वर्ष) के रूप में हुई है। महिला की शादी रायपुर निवासी अजय त्रिवेदी से हुई थी और उनका एक बच्चा है।

सूत्रों के अनुसार महिला रक्षाबंधन मनाने के लिए मायके आई थी और स्कूटी लेकर मायके से निकली थी। सुबह महानदी पुल पर महिला की स्कूटी और दुपट्टा मिलने के बाद पुलिस ने पुल पर संदिग्ध परिस्थिति की आशंका जताई। गोताखोर और पुलिस की टीम महिला की तलाश कर रही है।

महिला के परिजन स्तब्ध और रो-रोकर बुरा हाल हैं। पुलिस महिला के पति से भी पूछताछ कर रही है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related