RAIPUR : छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत हेरिटेज वाक आयोजित

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR: Heritage walk organised under Chhattisgarh Silver Festival

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर रायपुर जिला प्रशासन और नगर निगम संस्कृति विभाग के सहयोग से छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत हेरिटेज वाक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान राठौर, नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, जोन 5 अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल सहित गणमान्यजन और नागरिकों की बड़ी संख्या ने हिस्सा लिया।

हेरिटेज वाक के दौरान लिली चौक, टुरी हटरी बाजार, नागरीदास मंदिर, जैतूसाव मठ, अखाड़ा, बावली और हनुमान मंदिर का ऐतिहासिक महत्व और स्थापना की जानकारी साझा की गई। नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप ने कहा कि किसी भी शहर की समृद्धि उसके सांस्कृतिक विरासत से स्पष्ट होती है। रायपुर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत ने शहर के विकास में अहम योगदान दिया है।

इस आयोजन का उद्देश्य नागरिकों को शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराना और उन्हें प्रेरित करना है। हेरिटेज वाक राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के दिशा-निर्देश के तहत आयोजित किया गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related