Elvish Yadav house firing case: एल्विश यादव के घर पर गोली चलाने वाले आए सामने, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Elvish Yadav house firing case: गुरुग्राम। गुरुग्राम के सेक्टर 56 में सुबह-सुबह सन्नाटे में गोलियों की तड़तड़ाहट घोलते हुए मशहूर एवं विवादास्द यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस खबर ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी।

रविवार तड़के करीब 5:30 बजे तीन नकाबपोश बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे और एल्विश के घर के ग्राउंड और पहले फ्लोर पर 25-30 राउंड गोलियां दागकर फरार हो गए थे। गनीमत रही कि उस वक्त एल्विश घर पर नहीं था। इस हमले में परिवार के सदस्य व केयरटेकर सुरक्षित रहे।

सट्टेबाजी एप्प की निकाली खुन्नस
अब इस वारदात में एक नया मोड़ आ गया है। घटना की जिम्मेदारी भाऊ गैंग ने ली। गैंगस्टर नीरज फरीदपुर और भाऊ रितौलिया ने इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर दावा किया कि यह हमला उन्होंने करवाया है। पोस्ट में लिखा है, “जय भोले की, राम राम! आज जो एल्विश यादव के घर गोली चली, वो हमने चलवाई। इसने बेटिंग एप का प्रचार कर कई घर बर्बाद किए हैं।” गैंग ने अन्य सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को चेतावनी दी कि सट्टेबाजी का प्रचार करने वालों को गोली या कॉल का सामना करना पड़ सकता है।

उधर, गुरुग्राम पुलिस ने एक नामी यूट्युबर के घर पर हमले की जानकारी मिलते ही तुरंत जांच शुरू करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए। एल्विश के पिता रामअवतार ने बताया कि उन्हें कोई धमकी नहीं मिली थी। इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह हमला केवल चेतावनी था या कुछ और? पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। वहीं, ताबड़तोड़ गोलियां चलने की खबर के बाद एल्विश यादव के घर के बाहर उमड़ पड़ी।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related