भाजपा नेत्री ने अपनी ही पार्टी के नेता पर लगाए गंभीर आरोप, जानिए क्या है मामला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मोहला। अंबागढ़- चौकी जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान भाजपा नेता शंकर तिवारी के वसूली तथा ब्लैकमेलिंग के मामले में मोहला, मानपुर, अंबागढ़- चौकी जिला भाजपा ने नोटिस जारी किया है। जनपद उपाध्यक्ष से 5 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। भाजपा नेताओं के मुताबिक उपाध्यक्ष का पार्टी से निष्कासन तय माना जा रहा है। इधर ब्लैकमेलिंग की शिकार कोरचा टोला की आदिवासी महिला सरपंच कौड़ीकसा भाजपा मंडल की उपाध्यक्ष के पद पर हैं।

उल्लेखनीय है कि, अंबागढ़- चौकी विकासखंड के ग्राम कोरचाटोला की सरपंच एवं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नीलिमा ठाकुर ने प्रशासनिक अधिकारी, जिला भाजपा अध्यक्ष को लिखित शिकायत कर ब्लैकमेलिंग और वसूली से जुड़ी शिकायत, ऑडियो रिकॉर्ड, वीडियो क्लिप के साथ की है। आदिवासी महिला कोरचाटोला की प्रधान नीलिमा ठाकुर ने शिकायत में कहा है कि, अंबागढ़ चौकी जनपद उपाध्यक्ष शंकर तिवारी बीते कई दिनों से 70 हजार रुपए की मांग कर रहा है। वह इस ब्लैकमेलिंग से मानसिक रूप से प्रताड़ित हो गई है। उपाध्यक्ष के द्वारा फिर से तत्काल 40 हजार की मांग पर 4 अगस्त सोमवार को जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी के परिसर में बुलाकर 15 हजार नगद लिया है।

5 दिनों के भीतर मांगा जवाब

इस ब्लैकमेलिंग और वसूली से जुड़े मामले के उजागर होने के बाद अंबागढ चौकी क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है। जिला भाजपा की ओर से जनपद उपाध्यक्ष शंकर तिवारी को नोटिस भेजकर 5 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है, वही सरपंच की वसूली की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।

अपनी ही पार्टी की नेत्री से वसूली
कोरचा टोला की आदिवासी महिला सरपंच नीलिमा ठाकुर ने जिला भाजपा को लिखे पत्र में कहां है कि, वह एक आदिवासी महिला सरपंच है। भाजपा परिवार की समर्थक है। पिछले कई वर्षों से पार्टी में काम कर रही है। वर्तमान में वह कौड़ीकसा मंडल में भाजपा उपाध्यक्ष का दायित्व निभा रही हैं। पति की मृत्यु हो गई है, जनपद उपाध्यक्ष शंकर तिवारी बार-बार पैसों की मांग करते हुए मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं, जिससे वह बुरी तरह से टूट चुकी हैं। जनपद उपाध्यक्ष शंकर तिवारी द्वारा सरपंच पर दबाव बनाते हुए फोन रिकॉर्डिंग और वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष तथा मोहरा मानपुर अंबागढ़ चौकी जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह को निपटाने की बात कही जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related