CG Fraud Case: नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी, मंत्रालय में बाबू बनकर लोगों को बनाया शिकार, आरोपी गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Fraud Case: दुर्ग। पुलिस ने मंत्रालय में खुद को “बड़ा बाबू” बताकर नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है. आरोपी साबास खान ने छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर कुल 30 लाख 94 हजार रुपए की ठगी की. पुलिस ने आरोपी को महासमुंद से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

CG Fraud Case: मामले का खुलासा तब हुआ जब प्रार्थी ढालसिंह वर्मा ने स्मृति नगर चौकी में शिकायत दर्ज कराई. ढालसिंह ने बताया कि 6 मार्च को उसकी मुलाकात साबास खान से हुई थी, जिसने खुद को मंत्रालय रायपुर में “बड़ा बाबू” बताया. आरोपी ने ढालसिंह और उसके साथियों को मंत्रालय और पोस्ट ऑफिस में नौकरी लगाने का झांसा देकर नकद और बैंक ट्रांजेक्शन के माध्यम से बड़ी रकम ठगी.

CG Fraud Case: शिकायत के आधार पर स्मृति नगर चौकी पुलिस ने तत्काल धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की. आरोपी के खिलाफ रायपुर, महासमुंद, गरियाबंद, राजनांदगांव और कोरबा के थानों में भी अपराध दर्ज हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपी आदतन अपराधी है और पहले भी इसी तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है. मामले की जांच जारी है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : दिवाली से पहले DA एरियर की मांग तेज!

CHHATTISGARH : Demand for DA arrears intensifies before Diwali! रायपुर।...

ELECTION UPDATE : MLC चुनाव में EVM क्यों नहीं?

ELECTION UPDATE : Why no EVM in MLC elections? रायपुर,...