CONGRESS HIGHWAY CHAKKA JAM : भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन,  33 जिलों में हाईवे पर चक्का जाम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CONGRESS HIGHWAY CHAKKA JAM : Big protest by Congress over arrest of Bhupesh Baghel’s son, road blockade on highways in 33 districts

रायपुर। CONGRESS HIGHWAY CHAKKA JAM छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी आज 22 जुलाई को राज्यव्यापी बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस 33 जिलों में हाईवे पर 2 घंटे का चक्का जाम करेगी।

दोपहर 12 से 2 बजे तक चक्का जाम

CONGRESS HIGHWAY CHAKKA JAM कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चलेगा। पार्टी ने सभी जिलों में प्रमुख हाईवे पर चक्का जाम करने के लिए जिम्मेदार प्रभारी नेताओं की नियुक्ति की है। उन्हें स्थानीय नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय में प्रदर्शन करने के निर्देश दिए गए हैं।

जनता को हो सकती है परेशानी

कांग्रेस जिन राष्ट्रीय राजमार्गों पर चक्का जाम करेगी, वे आम लोगों के रोजमर्रा के आवागमन के लिए प्रमुख मार्ग हैं। ऐसे में नागरिकों को दोपहर 12 से 2 बजे के बीच ट्रैफिक जाम और वैकल्पिक मार्ग चुनने की सलाह दी जा रही है।

रायपुर और अन्य जिलों में बाधित मार्ग

रायपुर : VIP रोड स्थित श्रीराम मंदिर चौक (करेंसी टावर) के पास नेशनल हाईवे।

धरसींवा-धनेली : नेशनल हाईवे।

बिलासपुर : सकरी-पेंड्रीडीह फ्लाईओवर।

जगदलपुर : आमागुड़ा चौक।

CONGRESS HIGHWAY CHAKKA JAM कांग्रेस का कहना है कि यह प्रदर्शन ED की “राजनीतिक प्रताड़ना” के खिलाफ जन आवाज उठाने के लिए किया जा रहा है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related