ED RAID HOTEL : नामी होटल कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी, रेलवे व मिड-डे मील घोटाले से जुड़ाव की आशंका

Date:

ED RAID HOTEL : Raids on the premises of a famous hotelier, suspected to be connected with railway and mid-day meal scam

रायपुर/दुर्ग। ED RAID HOTEL छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। इस बार ईडी की टीम ने दुर्ग के मशहूर होटल कारोबारी और रेलवे के बड़े कांट्रेक्टर के ठिकानों पर दबिश दी है। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई दुर्ग स्थित होटल सागर इंटरनेशनल के मालिक के दीपक नगर स्थित निवास पर सोमवार सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई।

ईडी की टीम 3 इनोवा गाड़ियों में सीआरपीएफ जवानों के साथ मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि यह कारोबारी ग्रुप कई फर्मों के जरिए रेलवे के ठेके, मिड डे मील और अन्य सरकारी कामों में सक्रिय रहा है। इस ग्रुप के खिलाफ पहले भी रेल नीर घोटाले से जुड़े गंभीर आरोप लग चुके हैं।

ED RAID HOTEL सूत्रों की मानें तो परिवार के तीन भाईयों के बीच अब संपत्ति का बंटवारा हो चुका है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि ईडी की कार्रवाई किस भाई के हिस्से पर केंद्रित है या तीनों को जांच के घेरे में लिया गया है।

इस कारोबारी समूह का रायपुर में एक नामी होटल ‘कोर्टयार्ड मैरियट’ भी है, जो लंबे समय से चर्चा में रहा है।

ईडी की यह कार्रवाई किस घोटाले से जुड़ी है, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है, लेकिन शुरुआती तौर पर इसे रेलवे से जुड़े अनुबंधों और मिड-डे मील योजना में गड़बड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में ईडी की दबिश से हड़कंप –

ED RAID HOTEL यह छापेमारी छत्तीसगढ़ में हालिया समय में ईडी की बढ़ती सक्रियता को दर्शाती है। इससे पहले भी शराब घोटाले, कोल परिवहन और अन्य मामलों में ईडी की टीमें कई बड़े चेहरों पर कार्रवाई कर चुकी हैं।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related