CONGRESS MEETING: इस तारीख को होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक, मानसून सत्र को लेकर बनेगी रणनीति

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CONGRESS MEETING: रायपुर। विधानसभा के आगामी मानसून सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक 13 जुलाई को आयोजित की जाएगी। यह बैठक कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शाम 4 बजे नेताप्रतिपक्ष चरणदास महंत की अध्यक्षता में होगी।

 

बैठक में 14 जुलाई से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर कांग्रेस विधायकों द्वारा रणनीति तैयार की जाएगी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधानसभा सत्र के दौरान खाद की कमी, युक्तियुक्तकरण, बिजली बिल में बढ़ोतरी, पेड़ों की कटाई सहित कई ज्वलंत मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

 

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से 18 जुलाई तक चलेगा, जिसमें विपक्ष सरकार से तीखे सवाल पूछने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की तैयारी में है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related