CG Police: रायपुर। रायपुर। विष्णुदेव कैबिनेट ने आज राज्य पुलिस सेवा के 43 अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान के लिए हरी झंडी दे दी। याने डीपीसी के बाद अब ये राज्य पुलिस सेवा के सबसे सीनियर वेतनमान वाले अधिकारी हो जाएंगे।
गृह विभाग के सूत्रों के अनुसार राज्य पुलिस सेवा के 2005, 2006, 2007, 2008 तथा 2009 बैच के अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान प्रदान किये जाने हेतु 30 सांख्येतर पद निर्मित कर वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान प्रदान करने का निर्णय लिया गया। इन चारों बैच में 43 अफसर प्रमोशन का वेट कर रहे थे। मगर राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत पद 13 ही थे। सो, 13 अफसरों का ही एएसपी पद पर प्रमोशन हो सकता था।
