CG VIDEO : बिजली कटौती से नाराज़ ग्रामीणों का हाईवे जाम, छह दिन से अंधेरे में हैं मदनपुर के लोग …

Date:

CG VIDEO : Villagers angry with power cuts block the highway, people of Madanpur are in the dark for six days…

कोरबा। जिले में लगातार छह दिन से बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों का आक्रोश अब सड़कों पर फूट पड़ा है। ग्राम पंचायत मदनपुर के दर्जनों ग्रामीणों ने शुक्रवार को बिलासपुर-कटघोरा नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग है कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को तुरंत बहाल किया जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि बीते छह दिनों से उनके गांव में बिजली की आंखमिचौली बनी हुई है, जिससे न केवल गर्मी और पानी की परेशानी हो रही है, बल्कि स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और किसानों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

हाईवे पर लगी लंबी कतारें

ग्रामीणों के अचानक किए गए इस चक्काजाम से बिलासपुर-कटघोरा नेशनल हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। कई स्कूली बसें, एंबुलेंस और यात्री वाहन रास्ते में फंसे हुए हैं।

प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग से तत्काल हस्तक्षेप करने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द बिजली बहाल नहीं की गई, तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related