BREAKING NEWS: मुख्य सचिव अमिताभ जैन हुए सेवानिवृत्त, राज्यपाल रमेन डेका ने दी विदाई

Date:

BREAKING NEWS: रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन आज सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल रमेन डेका से राजभवन में सौजन्य मुलाकात की। राज्यपाल डेका ने अमिताभ जैन को राजकीय गमछा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें सेवाकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य और सुखद जीवन की कामना की।

गौरतलब है कि आज साय कैबिनेट की एक अहम बैठक भी प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि बैठक के बाद अमिताभ जैन को औपचारिक विदाई दी जाएगी और नए मुख्य सचिव के नाम की भी घोषणा संभव है।

इस बार नए मुख्य सचिव के चयन को लेकर सरकार बेहद सतर्कता और सावधानी बरत रही है। प्रशासनिक अनुभव, सरकार के साथ समन्वय और कार्यशैली जैसे तमाम पहलुओं पर गहन मंथन चल रहा है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर किस अफसर पर सरकार की अंतिम मुहर लगती है।

इन अफसरों के नाम हैं चर्चा में
छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव के पद को लेकर प्रशासनिक गलियारों में कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के नाम चर्चा में हैं। इन नामों में प्रदेश की सीनियर IAS रेणु जी पिल्ले, सुब्रत साहू, अमित अग्रवाल और मनोज पिंगुआ हैं। इन सभी अधिकारियों का प्रशासनिक अनुभव और राज्य में लंबा कार्यकाल रहा है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related