विवेकानंद नगर में उपाध्याय मनीष सागरजी का चातुर्मास, प्रवचन 5 से, समिति गठित 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित श्री संभवनाथ जिनालय में इस बार उपाध्याय प्रवर श्री मनीष सागर जी का चातुर्मास होने जा रहा है। इसके लिए जैन समाज ने समिति गठित की है। इसमें श्यामसुंदर बैदमुथा अध्यक्ष, पुखराज मुणोत कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए हैं। समिति के महासचिव सुरेश बरडिय़ा ने बताया कि उपाध्याय प्रवर श्री मनीष सागरजी महाराज साहब का मंगल प्रवेश 3 जुलाई को होगा। वे सदर बाजार स्थित जैन मंदिर से विवेकानंद नगर पहुचेंगे। इस दौरान समाजजन जगह-जगह गवली सजाकर उनका स्वागत करेंगे। उपाध्याय प्रवर का चातुर्मास विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञान वल्लभ उपाश्रय में होगा। जबकि, प्रतिदिन के प्रवचन सुबह 8.45 से 9.45 बजे तक टैगोर नगर स्थित पटवा भवन में होंगे। श्री बरडिय़ा ने बताया कि चातुर्मास के लिए गठित समिति में राजेश मूणत प्रमुख संरक्षक, विजय कुमार कांकरिया, अभय कुमार भंसाली, नरेश बैदमुथा, उज्जवल झाबक, राजेन्द्र गोलछा, गजराज पगारिया, त्रिलोक बरडिय़ा संरक्षक, पीआर गोलछा स्वागत अध्यक्ष, मांगीलाल बरडिय़ा, कमल भंसाली, अनिल लोढ़ा उपाध्यक्ष, महेन्द्र सराफ सचिव, नवीन भंसाली, बसंत लोढ़ा उपसचिव, कुशल तालेड़ा कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। इनके अलावा मागीलाल बरडिय़ा, शिखरचंद गोलछा, घीसुलाल हुडिया, प्रकाश लुनिया, कमल हुडिया, अशोक सराफ भोजन व्यवस्था, चंद्रप्रकाश ललवानी और मनोज लोढ़ा को प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related