CG NEWS : पूर्व नान डिप्टी एजीएम के घर चोरी, उड़ा ले गए 20 लाख रुपये के सोना-चांदी के आभूषण

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS : सरगुजा। एक बड़ी चोरी वारदात सामने आई है। गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित कोर्णाक रेजिडेंट में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह घटना पूर्व नान डिप्टी एजीएम ललिता बावरा के घर में घटी, जहां चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब 15 से 20 लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के आभूषण चुरा लिए।

 

जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार बीते दिनों पैतृक गांव लुड़ेका गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने मकान को खाली पाकर बाहर के दरवाजे का ताला तोड़ा और घर में घुस गए। उन्होंने अलमारियों को खंगालकर सोने-चांदी के कीमती आभूषण समेट लिए और मौके से फरार हो गए।

 

घटना की जानकारी मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। वहीं फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया, जो घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर रही है। इसी बीच पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें चार संदिग्ध युवक चोरी की रात रेजिडेंट परिसर में घूमते नजर आए हैं। पुलिस अब उन्हीं संदिग्धों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related