CG – एक ही परिवार के 2 बच्चों की डूबने से मौत, ऐसे हुए हादसे के शिकार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां 2 मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे दोस्तों के साथ खेलने के लिए अपने घर से निकले थे। इसके बाद वे अपनी सायकल धोने तालाब में उतरे थे। इसी दौरान वे हादसे के शिकार हो गए। इधर दोनों बच्चों के परिजन उनके घर न लौटने से रातभर परेशान रहे और उसे ढूंढते रहे। वहीं आज सुबह दोनों बच्चों के शव को तालाब से बरामद किया गया।

जानकारी के मुताबिक, मृत बच्चों की पहचान 9 वर्षीय आरव अग्रवाल और 7 वर्षीय अंश अग्रवाल है। मासूम बच्चों की मौत के बाद दोनों परिवार में मातम पसर गया है। यह पूरी घटना केरजू पुलिस चौकी क्षेत्र की है। सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : अब प्राचार्य भी पढ़ाएंगे!

CHHATTISGARH : Now the Principal will also teach! रायपुर. छत्तीसगढ़...

CHHATTISGARH : स्कूल का गेट गिरा, मासूम की मौत!

CHHATTISGARH : School gate collapses, innocent child dies! रायपुर। हथबंद...

CHHATTISGARH : भाजपा के ‘नाराज फूफा’ कांग्रेस में आएंगे?

CHHATTISGARH : Will BJP's 'angry uncle' join Congress? बिलासपुर. बिलासपुर...