बदले जाएंगे चौथी, पांचवी, सातवीं व आठवीं की किताबें, एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पढ़ेंगे छात्र…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। प्रदेश में अगले सत्र से चौथी, पांचवी, सातवीं और आठवीं कक्षा की पाठ्यपुस्तकें बदल जाएंगी. राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा इस दिशा में कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. 2025 के अंत तक बदलाव को अंतिम रूप दे दिया जाएगा. इसके बाद किताबें प्रकाशन के लिए पाठ्यपुस्तक निगम को प्रेषित कर दी जाएंगी.

ये किताबें एनसीईआरटी के आधार पर तैयार की जा रही हैं. अर्थात एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम ही अडॉप्ट किया जा रहा है. इसमें मात्र 10 से 20 प्रतिशत तक का बदलाव छत्तीसगढ़ के परिवेश के आधार पर होगा, जिससे छात्रों को स्थानीय जानकारी मिल सके.

गौरतलब है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 से छत्तीसगढ़ राज्य बोर्ड की पहली, दूसरी, तीसरी और छठवीं कक्षा की किताबों में बदलाव किया गया है. ये किताबें भी एनसीईआरटी की तर्ज पर ही तैयार की गई हैं. स्थानीय जानकारी को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने के लिए एनएसीईआरटी किताबों में कुछ परिवर्तन किए जाने के अलावा शुरुआती कक्षा के छात्रों को मातृभाषा में अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई गई है.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related