CG News :अचानक आई बाढ़ में बही महिला का मिला शव, 3 की तलाश जारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG News : सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में उफनती मैनी नदी में बहे लोगों में से एक महिला का शव मिला है. ढोढ़ागांव से दो महिलाएं और दो बच्चे पास के जंगल में पुटू बिनने गए थे. इस दौरान अचानक आई बाढ़ में चारों बह गए थे. फिलहाल नदी के बीचोंबीच फंसे शव को SDRF और पुलिस की टीम निकालने की तैयारी कर रही है. सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

 

बता दें कि गुरुवार को शाम करीब 5:30 बजे से 6 बजे के बीच केरजू चौकी क्षेत्र के ढोढ़ागांव मैनी नदी से सभी पास के जंगल में पुटू (जंगली मशरूम) बीनने गए थे. लौटते समय नदी में अचानक बाढ़ आ गई और चारों लोग उसकी चपेट में आ गए. लापता लोगों की पहचान सोमारी (45 वर्ष), उनकी 8 वर्षीय बेटी अंकिता, बिनावती (30 वर्ष) और तीन साल का मासूम आरयस है. घटना की जानकारी के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरु किया.

मैनी नदी के बीचों बीच में आज एक महिला का शव मिला है. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस और SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाले की तैयारी कर रही है. फिलाहल रेस्क्यू में जुटी टीम दो बच्चे और एक महिला की तलाश में जुटे हैं.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related