Kangana Ranaut : संजय कपूर की अचानक मौत से कंगना रनौत दुःख , बोली- 2025 में हो रही अजीब घटनाओं …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Kangana Ranaut: फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत हाल ही में एक के बाद एक हो रही दुखद घटनाओं से बेहद आहत और विचलित नजर आ रही है। हाल ही में करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर के निधन की खबर ने उन्हें झकझोर कर रख दिया है। कंगना ने इस पर सोशल मीडिया पर अपना शोक व्यक्त किया और इसे अविश्वसनीय बताया।

पोलो मैच के दौरान हुआ हादसा

संजय कपूर इंग्लैंड में पोलो खेल रहे थे, जब अचानक एक मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई। इसके कारण उन्हें गंभीर एलर्जी रिएक्शन हुआ और उनकी सांस रुकने लगी। बताया गया कि उन्होंने खेल को बीच में ही रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक उन्हें दिल का दौरा पड़ चुका था। ये बात बिजनेस कंसल्टेंट सुहेल सेठ ने मीडिया से बातचीत में साझा की।

कंगना ने जताई हैरानी

कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि ये घटना बेहद चौंकाने वाली है। उन्होंने लिखा कि 2025 में हो रही अजीब घटनाओं को समझना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और ईश्वर से प्रार्थना करते रहने की अपील भी की।

पहले से ही दुखी थी कंगना

संजय कपूर की मौत से पहले कंगना अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर भी काफी दुखी थी, जिसमें कई जानें गई थी। कंगना ने उस दुर्घटना पर भी एक भावुक पोस्ट साझा कर लोगों को श्रद्धांजलि दी थी।

अचानक मौत से सदमे में परिवार

संजय कपूर की इस खबर से पूरा कपूर परिवार और उनके करीबियों को गहरा झटका लगा है। जैसे ही खबर आई, करिश्मा कपूर की बहन करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान के साथ करिश्मा के घर पहुंची। गम के इस पल में करीना ने करिश्मा को गले लगाकर संभालने की कोशिश की। मलाइका अरोड़ा भी करिश्मा से मिलने पहुंची।

करिश्मा और संजय का रिश्ता

संजय कपूर ने साल 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे भी है। हालांकि, कुछ सालों में उनके रिश्ते में दरार आ गई और 2016 में दोनों का तलाक हो गया। दोनों के बीच 2016 में तलाक हो गया था, लेकिन उनके बच्चे अब भी दोनों को जोड़े रखते थे। तलाक के बाद संजय ने प्रिया सचदेव से शादी की थी।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related