CG WEATHER UPDATE: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत! मौसम विभाग ने जारी किया आंधी-बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG WEATHER UPDATE: रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रायपुर-बिलासपुर समेत की जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिन भर भीषण गर्मी पड़ने के बाद शाम को मौसम में बदलाव हो रहा है और हवा भी चल रही है, लेकिन बारिश नहीं हो रही। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने प्रदेशवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। ऐसा इसलिए क्योंकि, मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है ।

मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर समेत प्रदेश के कुछ जिलों में दिन भर की भीषण गर्मी के बाद शाम होते ही बरसात होने की संभावना है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक मिलाजुला मौसम रहने की बात कही है। मौसम विभाग ने रायपुर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा और कुछ अन्य स्थानों ने गरज चमक के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related