RAIPUR MAHATRUST SADHU PROTEST : मंदिरों की जमीन बचाने महाजंग, जून के अंत में एक हजार साधु-नागा साधुओं का घेराव

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR MAHATRUST SADHU PROTEST : A big fight to save the land of temples, a siege of one thousand sadhus and Naga sadhus at the end of June

रायपुर, 9 जून 2025। RAIPUR MAHATRUST SADHU PROTEST छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंदिरों की जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जे और राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत से नाराज़ मंदिर ट्रस्टों ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। सभी मंदिर ट्रस्टों को मिलाकर ‘महाट्रस्ट’ के गठन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसकी औपचारिक घोषणा जून माह के अंत तक एक हजार साधु और नागा साधुओं की उपस्थिति में की जाएगी।

यह आंदोलन रायपुर शहर के प्रमुख मंदिर ट्रस्टों के प्रतिनिधियों की अगुवाई में किया जाएगा, जिनमें दत्तात्रेय मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि वल्लभ अग्रवाल और रामचंद्र स्वामी मंदिर ट्रस्ट के सचिव महेन्द्र अग्रवाल शामिल हैं।

राजस्व अधिकारियों और भू-माफियाओं पर गंभीर आरोप

RAIPUR MAHATRUST SADHU PROTEST मंदिर ट्रस्टों का आरोप है कि राजस्व विभाग के कुछ अफसर भू-माफियाओं से मिलकर मंदिरों की जमीनें हड़पने में लगे हैं। ये जमीनें वर्षों पुरानी धार्मिक संपत्ति हैं, लेकिन बिना अनुमति और जानकारी के उनका नामांतरण किया जा रहा है। ट्रस्टी लगातार कोर्ट-कचहरी के चक्कर काट रहे हैं, जिससे मंदिरों में भगवान की सेवा और पूजा-पाठ प्रभावित हो रही है।

विरोध का ऐलान : एक हजार साधुओं का विशाल जुलूस

आंदोलन के तहत जून के अंतिम सप्ताह में रायपुर में एक भव्य और विशाल साधु-संतों का जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें 70 नागा साधु और 200 से अधिक साधु-संतों की सहमति मिल चुकी है। प्रदर्शन के दौरान राजस्व अधिकारियों का घेराव किया जाएगा और मांग की जाएगी कि —

मंदिरों की जमीनें वापस की जाएं

दोषी भू-माफियाओं और अफसरों के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए

मंदिर समितियों की सुरक्षा और धार्मिक संपत्ति की रक्षा के लिए स्थायी नीति बनाई जाए

कार्रवाई की मिसाल और सरकार का समर्थन

RAIPUR MAHATRUST SADHU PROTEST ट्रस्टों का कहना है कि राज्य की विष्णुदेव साय सरकार मंदिरों की संपत्ति हड़पने वालों के प्रति कड़ा रुख अपनाए हुए है। जैतूसाव मठ की जमीन कब्जा मामले में हरमीत सिंह खनुजा, विजय जैन, केदार तिवारी और उमा तिवारी को जेल भेजा जा चुका है। हालांकि उनके सहयोगी आज भी खुलेआम घूम रहे हैं, जिनके खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही के लिए प्रयास जारी है।

महाट्रस्ट का गठन – राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत

RAIPUR MAHATRUST SADHU PROTEST महाट्रस्ट के गठन से मंदिर ट्रस्टों को एकजुट कर राज्यस्तरीय आंदोलन चलाया जाएगा ताकि भविष्य में कोई भी धार्मिक संपत्ति को अवैध रूप से हड़प न सके।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related