CG Crime : दिल दहला देने वाला मामला, घर में सो रहे दादाजी पर पोते ने पेट्रोल डालकर जलाया जिंदा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Crime : कवर्धा 5 जून 2025। कवर्धा में एक पोते ने अपने दादा को खौफनाक सजा दे दी। आरोपी ने घर में सो रहे दादाजी पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। पुलिस ने इस घटना की जांच के बाद घटना से जुड़े हर पहलुओं की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके दादाजी ने जमीन के बंटवारे में उसके पिता को छोड़ अपने अन्य सभी बच्चों को संपत्ति का हिस्सा दिया। जिससे नाराज होकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

गौरतलब है कि कवर्धा जिला के थाना सिंघनपुरी जंगल अंतर्गत ग्राम बामी में एक 65 वर्षीय शख्स की जलकर मौत होने की सूचना मिली थी। मृतक झड़ी राम साहू की 3 और 4 जून की दरम्यानी रात संदिग्ध परिस्थितियों में जलने मौत की खबर के बाद पुलिस घटना की जांच के लिए मौके पर पहुंची। घटनास्थल की स्थिति मृतक की जलने की अवस्था और आसपास फैली पेट्रोल की गंध को देखने के बाद पुलिस को हत्या का संदेह गहरा गया। पुलिस टीम ने इस पूरी वारदात को हत्या से जोड़कर तफ्तीश करना शुरू किया।

एफएसएल टीम द्वारा मौके पर निरीक्षण कर एंटीमार्टम बर्निंग की पुष्टि की गई। एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम गठित की। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी और पारिवारिक पहलुओं की बारीकी से जांच की। जांच के बाद मृतक के पोते दीपक साहू पर पुलिस को इस हत्याकांड में शामिल होने का संदेह हुआ। पुलिस की पूछताछ में आरोपी दीपक साहू बार-बार अपना बयान बदल रहा था। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी के इस खुलासे के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिय है।

इस लिए था नाराज

CG Crime : पुलिस ने खुलासा किया है कि आरोपी से पूछताछ में उसने बताया कि उसके दादाजी ने घर की पुस्तैनी जमीन का बंटवारा किया था। वह इस बात से नाराज था कि दादा ने अपनी जमीन का हिस्सा उसके पिता को न देकर अन्य बेटों को दे दिया। जिससे उसे लगने लगा कि जब उसके पिता को संपत्ति में हिस्सा नही मिला तो उसे भी भविष्य में कुछ नही मिलेगा। बस इसी बात पर नाराज होकर दीपक साहू ने अपने दादाजी को मारने की प्लानिंग कर ली। इसके बाद देर रात जब घर के सभी लोग सो रहे थे, तभी उसने पेट्रोल डालकर दादा को आग लगा दी।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related