Trending Nowशहर एवं राज्य

KESHKAL MLA VEHICLE ACCIDENT : विधायक नीलकंठ टेकाम की फॉलो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौके पर मौत

KESHKAL MLA VEHICLE ACCIDENT : MLA Neelkanth Tekam’s follow vehicle met with an accident, driver died on the spot

रायपुर। KESHKAL MLA VEHICLE ACCIDENT केशकाल से एक दुखद हादसे की खबर सामने आई है। क्षेत्र के विधायक नीलकंठ टेकाम की फॉलो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त वाहन में चालक अकेले सवार था।

KESHKAL MLA VEHICLE ACCIDENT यह हादसा मंगलवार को बांसकोट इलाके में हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही बांसकोट पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार या तकनीकी खराबी के कारण यह दुर्घटना हुई हो सकती है, लेकिन सही कारण का पता पुलिस जांच के बाद ही चल पाएगा।

KESHKAL MLA VEHICLE ACCIDENT इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है। विधायक नीलकंठ टेकाम और उनके सहयोगियों ने भी दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और दुर्घटना की विस्तृत जांच जारी है।

Share This: