VISHNUDEV SAI VISIT : बस्तर में नक्सलियों की उल्टी गिनती शुरू, 180 ढेर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 77 दौरों से फोर्स का बढ़ा मनोबल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

VISHNUDEV SAI VISIT : Countdown of Naxalites begins in Bastar, 180 killed – 77 visits of Chief Minister Vishnudev Sai boosted the morale of the force

रायपुर। VISHNUDEV SAI VISIT  नक्सल प्रभावित बस्तर में अब तस्वीर तेजी से बदल रही है। क्षेत्रफल में केरल से भी बड़ा बस्तर, जो तीन दशकों से नक्सली हिंसा का अड्डा रहा है, अब नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार का गवाह बन रहा है। इस साल के सिर्फ साढ़े चार महीनों में सुरक्षा बलों ने 180 नक्सलियों को मार गिराया है। ये आँकड़ा बताता है कि बस्तर में नक्सलियों की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

VISHNUDEV SAI VISIT  इस बदलाव के केंद्र में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की रणनीतिक सक्रियता है। मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका खास फोकस बस्तर पर रहा है। पिछले 16 महीनों में वे 77 बार बस्तर संभाग का दौरा कर चुके हैं — जिसमें सर्वाधिक 43 दौरे बस्तर जिले के रहे। इसके साथ ही दंतेवाड़ा में 9 बार, बीजापुर में 7, कोंडागांव में 6, कांकेर में 5, सुकमा में 4, और नारायणपुर में 3 बार उन्होंने उपस्थिति दर्ज कराई है।

VISHNUDEV SAI VISIT  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिर्फ दौरे ही नहीं किए बल्कि दो बार बस्तर में रात्रि विश्राम भी किया है। बीते 15 अप्रैल को उन्होंने बस्तर में नाइट हॉल्ट करते हुए अफसरों, लोकल बिजनेसमैन, जनप्रतिनिधियों और स्टेक होल्डरों से मुलाकात कर बस्तर के विकास का रोडमैप तैयार किया।

यह रणनीतिक सक्रियता और लगातार दौरे बस्तर में सरकार और सुरक्षा बलों की मजबूत पकड़ और नक्सलियों के कमजोर पड़ते कदमों को दर्शाते हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related