CM VISHNU DEO SAI VISIT GPM : ग्रामीणों के बीच पहुंचे CM विष्णुदेव साय, योजनाओं की ली हकीकत, लापरवाही पर PHED अफसर को लगाई फटकार – बोले, “काम करो या सस्पेंड हो जाओ”

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CM VISHNU DEO SAI VISIT GPM : CM Vishnudev Sai reached among the villagers, took the reality of the schemes, reprimanded the PHED officer for negligence – said, “Work or get suspended”

जीपीएम, 19 मई 2025। CM VISHNU DEO SAI VISIT GPM छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के तहत सोमवार को अचानक जीपीएम जिले के बैगा बाहुल्य चुकतीपानी गांव पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर गांव में उतरते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर सभी हैरान रह गए। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर शासकीय योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से कहा, “सरकार कैसा काम कर रही है, सब ठीक है ना? आप लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है ना, कोई दिक्कत हो तो बताइए।” ग्राम प्रमुख ने गुलमोहर की माला और रैता बैगा ने तेंदू फल की टोकरी भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

पीएचई विभाग को फटकार

CM VISHNU DEO SAI VISIT GPM मुख्यमंत्री ने गांव में पानी टंकी से ओवरफ्लो होते पानी को देखकर नाराजगी जाहिर की और मौके पर मौजूद पीएचई विभाग के सब इंजीनियर को फटकार लगाते हुए कहा, “या तो काम करो या फिर सस्पेंड होने के लिए तैयार रहो।”

पीएम आवास और महतारी वंदन योजना का लाभ

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि चुकतीपानी गांव में 179 पीएम आवास स्वीकृत किए गए हैं। वहीं महतारी वंदन योजना का लाभ लेकर महिलाएं स्व-सहायता समूह बनाकर काम कर रही हैं। वे घरेलू खाद से सब्जियां उगाकर उन्हें मंडियों में बेच रही हैं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। स्थानीय महिलाओं ने मुख्यमंत्री को वर्मी कम्पोस्ट से उगाई गई लाल भाजी भी भेंट की।

मिनी स्टेडियम और स्कूल मरम्मत की घोषणा

CM VISHNU DEO SAI VISIT GPM गांव के लोगों की मांग पर मुख्यमंत्री ने चुकतीपानी के मिडिल स्कूल की मरम्मत कराने और स्कूल के मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करने की घोषणा की।

इस दौरे के माध्यम से मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सरकार सीधे गांव-गांव जाकर जनता की समस्याएं सुनेगी और उन्हें समय पर हल किया जाएगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related