ABHANPUR CAR FIRE : फ्लाईओवर के नीचे कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे युवक, देखें VIDEO

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ABHANPUR CAR FIRE : A car caught fire under the flyover, a youth narrowly escaped, see VIDEO

रायपुर। ABHANPUR CAR FIRE  अभनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मोहन ढाबा के पास फ्लाईओवर के नीचे एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार से धुंआ निकलता देख सवार दोनों युवकों ने समझदारी दिखाते हुए कार को तुरंत साइड में खड़ा किया और अपनी जान बचाई।

ABHANPUR CAR FIRE  देखते ही देखते कार पूरी तरह से आग की लपटों में घिर गई और जलकर खाक हो गई। आग इतनी भीषण थी कि कार की पहचान कर पाना भी मुश्किल हो गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

ABHANPUR CAR FIRE  फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जलती कार का एक वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related