URVASHI RAUTELA : बदरीनाथ में मेरे नाम का मंदिर ! उर्वशी रौतेला के बयान से मचा बवाल .. देखें VIDEO

Date:

URVASHI RAUTELA : There is a temple in my name in Badrinath! Urvashi Rautela’s statement created a ruckus.. watch VIDEO

बदरीनाथ। URVASHI RAUTELA बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला एक विवादित बयान को लेकर इन दिनों उत्तराखंड में तीखी आलोचना का सामना कर रही हैं। दरअसल, उर्वशी रौतेला ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि बदरीनाथ धाम के पास उनका नाम वाला मंदिर है, जहां श्रद्धालु पूजा करते हैं। इस बयान के बाद उत्तराखंड के तीर्थ-पुरोहित समाज में रोष फैल गया है और उन्होंने इसे धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ बताया है।

तीर्थ पुरोहितों ने दी कड़ी चेतावनी

URVASHI RAUTELA चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने अभिनेत्री के बयान की निंदा करते हुए चेतावनी दी है कि यदि उर्वशी रौतेला सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगती हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। महापंचायत ने कहा कि यह मंदिर क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी उर्वशी देवी का है, न कि किसी सेलिब्रिटी के नाम पर।

पुरोहितों का आरोप – “सस्ती लोकप्रियता की कोशिश”

URVASHI RAUTELA महापंचायत के प्रवक्ता अनुरुद्ध प्रसाद उनियाल ने बयान जारी कर कहा, “यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए इस प्रकार के बयान दे रहे हैं। इससे जनता के बीच भ्रम फैल रहा है और धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।”

उर्वशी की मां मीरा रौतेला ने दी सफाई

URVASHI RAUTELA विवाद बढ़ने के बाद उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला ने सफाई देते हुए कहा कि, “उर्वशी केवल यह कहना चाह रही थीं कि बदरीनाथ के पास स्वर्ग की अप्सरा उर्वशी जी का मंदिर है। चूंकि उनका नाम भी उर्वशी है, इसलिए उन्हें यह जानकर खुशी हुई थी। बयान को गलत संदर्भ में प्रस्तुत किया गया और वीडियो में छेड़छाड़ की गई है।”

दक्षिण भारत में मंदिर बनने की इच्छा भी जताई

URVASHI RAUTELA उर्वशी रौतेला ने यह भी कहा कि वे चाहती हैं कि जिस तरह दक्षिण भारत में कलाकारों के मंदिर बने हैं, वैसे ही उन्हें भी दक्षिण सिनेमा में ऐसा काम करने का अवसर मिले कि उनके नाम का भी एक मंदिर बनाया जाए।

पूर्व धर्माधिकारी की प्रतिक्रिया

URVASHI RAUTELA पूर्व धर्माधिकारी आचार्य भुवन उनियाल ने भी अभिनेत्री के बयान की निंदा करते हुए कहा कि किसी भी तीर्थ स्थल या धार्मिक संरचना को लेकर इस तरह की बातें करना अस्वीकार्य है और इससे धार्मिक मर्यादाओं का उल्लंघन होता है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related