CHHATTISGARH WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, तापमान 40 के पार, बस्तर में अंधड़-बारिश का यलो अलर्ट जारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH WEATHER ALERT : Heat wave in Chhattisgarh, temperature crosses 40, yellow alert issued for thunderstorm and rain in Bastar

रायपुर। CHHATTISGARH WEATHER ALERT छत्तीसगढ़ में गर्मी ने एक बार फिर तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, वहीं दूसरी ओर बस्तर संभाग के जिलों में मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने यहां अंधड़ और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है और 20 अप्रैल तक यलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी सहित तीन संभागों में पारा चढ़ा

CHHATTISGARH WEATHER ALERT रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में गर्मी का असर तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले पांच दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की और वृद्धि हो सकती है। शुक्रवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज होने की संभावना है। शाम को हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन इससे राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

राजनांदगांव में सबसे ज्यादा गर्मी

गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, जहां पारा 41 डिग्री तक पहुंच गया। रात का तापमान भी 25.5 डिग्री रहा, जिससे लोगों को दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। बिलासपुर में भी पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा है — बुधवार को 38.3 डिग्री से बढ़कर गुरुवार को यह 40.3 डिग्री पहुंच गया।

बस्तर में बदला मौसम, जारी हुआ यलो अलर्ट

CHHATTISGARH WEATHER ALERT प्रदेश के बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर, बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने यहां तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई है। यलो अलर्ट के तहत लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

सरगुजा संभाग को थोड़ी राहत

CHHATTISGARH WEATHER ALERT अन्य हिस्सों की तुलना में सरगुजा संभाग के जिले कुछ राहत में हैं। गुरुवार को अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा कम रहा। बलरामपुर और जशपुर में आज अंधड़ और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

ट्रफ लाइन से मौसम में हो रहा बदलाव

CHHATTISGARH WEATHER ALERT मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी मध्यप्रदेश से लेकर उत्तर छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश होते हुए असम तक फैली ट्रफ लाइन के चलते समुद्र से नमी आ रही है। इसी के कारण गरज-चमक, तेज हवाएं और बारिश की स्थिति बन रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related