ABVP DEMANDS VC REMOVAL IKSV : इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्ति पर विवाद, ABVP ने की रद्द करने की मांग

Date:

ABVP DEMANDS VC REMOVAL IKSV : Dispute over appointment of Vice Chancellor of Indira Kala Sangeet Vishwavidyalaya, ABVP demands cancellation

रायपुर। ABVP DEMANDS VC REMOVAL IKSV छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में प्रो. लवली शर्मा की कुलपति नियुक्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति को पत्र लिखकर इस नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग की है।

ABVP का कहना है कि प्रो. लवली शर्मा पर पूर्व में मध्यप्रदेश के राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय, ग्वालियर में कुलपति रहते हुए गंभीर भ्रष्टाचार और छात्राओं के यौन शोषण जैसे आरोप लग चुके हैं। परिषद का आरोप है कि इन मामलों को संज्ञान में लेकर मध्यप्रदेश शासन ने धारा 57 के तहत उनका कार्यकाल समाप्त किया था।

ABVP DEMANDS VC REMOVAL IKSV परिषद का यह भी दावा है कि प्रो. लवली शर्मा ने कुलपति पद के लिए आवेदन करते समय इन आरोपों और घटनाओं को जानबूझकर छिपाया, जिससे विश्वविद्यालय की गरिमा और पारदर्शिता पर प्रश्नचिन्ह लग गया है।

ABVP ने पत्र में लिखा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ऐसे व्यक्ति की कुलपति पद पर पुनः नियुक्ति दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण और छात्राओं की सुरक्षा पर संकट उत्पन्न हो सकता है।

ABVP DEMANDS VC REMOVAL IKSV परिषद ने मांग की है कि विश्वविद्यालय के सुचारू संचालन और नैतिक मूल्यों की रक्षा के लिए कुलपति की नियुक्ति को अविलंब रद्द किया जाए।

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

जोन कार्यालयों के माध्यम से लो-प्रेशर वाटर सप्लाई का किया जायेगा परीक्षण

रायपुर: रायपुर नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में लो-प्रेशर...

केन्द्रीय बजट पर भारतीय मजदूर संघ की प्रतिक्रिया

बिलासपुर :केन्द्रीय बजट पर भारतीय मजदूर संघ ने प्रतिक्रिया...