DR SALEEM RAJ : वक्फ संशोधन विधेयक पर डॉ. सलीम राज का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस को घेरा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DR SALEEM RAJ : Dr. Salim Raj hits back at Rahul Gandhi on Waqf Amendment Bill, cornered Congress

रायपुर। DR SALEEM RAJ छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने वक्फ संशोधन विधेयक के संसद में पारित होने और कानून बन जाने के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा इसे संविधान पर हमला बताने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। डॉ. राज ने कहा कि, संविधान पर 70 वर्षों के शासनकाल में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा हमला बोला और संविधान की प्रस्तावना तक को आपातकाल के दौरान विपक्ष विहीन संसद में बदलने का पाप किया। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस आज संविधान के नाम पर केवल पाखण्ड कर रही है, जबकि इसे खुद संविधान की मर्यादा को कई बार लहूलुहान किया है।

नया वक्फ कानून सभी धर्मों के हित में, कांग्रेस का नजरिया गलत

DR SALEEM RAJ डॉ. राज ने आगे कहा कि नया वक्फ कानून धर्म और जाति से परे सभी समुदायों के हित में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों का इसे संकीर्ण नजरिए से देखना उनकी सियासी फितरत हो सकती है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय एकता के मुद्दे को हर दृष्टिकोण से देखा है। नया वक्फ कानून विशेष रूप से पिछड़े और निर्धन मुस्लिमों के शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण का मार्ग प्रशस्त करेगा।

कांग्रेस पर वैचारिक दरिद्रता का आरोप

DR SALEEM RAJ डॉ. राज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा और सोनिया गांधी जैसे कांग्रेस के शीर्ष नेता इस संवेदनशील मुद्दे पर चर्चा में शामिल तक नहीं हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस साम्प्रदायिक तुष्टीकरण की अपनी राजनीति से उबरने को तैयार नहीं है और यह पार्टी अब वैचारिक दरिद्रता की शिकार हो चुकी है। देश के सामान्य मुस्लिम समुदाय ने इस संशोधन विधेयक का स्वागत करते हुए इसे अपने हित में बताया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related