BJP MARATHON MEETING RAIPUR : रायपुर में भाजपा की मैराथन बैठक जारी, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज़

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BJP MARATHON MEETING RAIPUR : BJP’s marathon meeting continues in Raipur, speculations of cabinet expansion intensify

रायपुर, 9 अप्रैल 2025। BJP MARATHON MEETING RAIPUR छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मैराथन बैठक का आयोजन किया गया है। इस अहम बैठक में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे और प्रशासनिक नियुक्तियों को लेकर गंभीर विचार-विमर्श हो रहा है।

BJP MARATHON MEETING RAIPUR सुबह 9:30 बजे से भाजपा महामंत्रियों की बैठक के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जो 10:30 बजे तक चली। इसके बाद निगम मंडल आयोग और प्राधिकरण के अध्यक्ष व उपाध्यक्षों की बैठक शुरू हुई, जो दोपहर 12:30 बजे तक चली। इस बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए।

मोर्चा अध्यक्षों और निकाय प्रतिनिधियों के साथ बैठकें

दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक मोर्चा प्रदेश अध्यक्षों की बैठक हुई, जिसकी अगुवाई शिव प्रकाश ने की। इसके बाद दोपहर 3 बजे से 4:30 बजे तक नगरीय निकायों के महापौर, सभापति, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और जिला पंचायतों के प्रमुखों की बैठक निर्धारित है।

भाजपा प्रभारी नितिन नबीन का रायपुर में जोरदार स्वागत

BJP MARATHON MEETING RAIPUR भाजपा की इन बैठकों में शामिल होने प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन आज सुबह रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मंत्री केदार कश्यप सहित भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

साय कैबिनेट के विस्तार की संभावना

BJP MARATHON MEETING RAIPUR बैठक के बाद सियासी गलियारों में अटकलें तेज हैं कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जल्द ही अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। हाल ही में निगम-मंडल में नियुक्तियां हुई थीं और अब संगठन प्रभारियों की राय के बाद कैबिनेट विस्तार की प्रबल संभावना जताई जा रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related