Say Government Cabinet Expansion: CM साय का बड़ा बयान, कहा- कभी भी हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Say Government Cabinet Expansion: रायपुर। छत्तीसगढ़ में साय सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बयान देते हुए कहा है कि कभी भी मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है. सीएम के इस बयान के बाद राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है. उम्मीद जताई जा रही है कि देर रात तक या कल तक मंत्रिमंडल विस्तार की लिस्ट आ सकती है.

 

बता दें कि सोमवार को एक मैसेज काफी वायरल हुई, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया ग्रुप में चल रहे मैसेज में देखा गया था कि साय मंत्रिमंडल का विस्तार 10 अप्रैल को होने जा रहा है। पार्टी के कई सोशल मीडिया ग्रुप में यह मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है. इसके मुताबिक तीन नए मंत्री शपथ लेने जा रहे हैं. वायरल मैसेज के मुताबिक विधानसभा उपाध्यक्ष के साथ-साथ एक दर्जन से ज्यादा संसदीय सचिवों की ताजपोशी भी होगी. साय सरकार ने हाल ही में निगम,मंडल,आयोग और बोर्ड में नियुक्ति की थी. इन नियुक्तियों के जरिए यह संदेश दे दिया था कि आने वाले दिनों में सभी तरह की नियुक्तियों को अमलीजामा पहना दिया जाएगा. अब हलचल तेज हो गई है. भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश रायपुर पहुंच रहे हैं. प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन कल सुबह रायपुर पहुंचेंगे. 9 अप्रैल को भाजपा प्रदेश कार्यालय में बड़ी बैठक रखी गई है.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related