SALIM RAJ DEMANDS : छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम का बड़ा बयान, “अब बनेगा सनातन बोर्ड!” पीएम-गृहमंत्री को लिखूँगा पत्र …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SALIM RAJ DEMANDS : Chhattisgarh Waqf Board Chairman Dr. Salim’s big statement, “Now Sanatan Board will be formed!” I will write a letter to PM-Home Minister…

रायपुर। SALIM RAJ DEMANDS संसद में नया वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने के बाद छत्तीसगढ़ में राजनीतिक और धार्मिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि “जिस तरह वक्फ बोर्ड मुस्लिम समाज के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और प्रबंधन के लिए बना है, उसी तरह सनातन धर्म के मठों और मंदिरों की संपत्तियों की रक्षा के लिए ‘सनातन बोर्ड’ भी बनना चाहिए।”

SALIM RAJ DEMANDS डॉ. सलीम राज ने कहा कि वे इस संबंध में गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखेंगे। उन्होंने तर्क दिया कि “देशभर में कई मठों और सनातन धर्म से जुड़ी जमीनों का अतिक्रमण हुआ है और उनका बंदरबांट किया जा रहा है। ऐसे में यदि ‘सनातन बोर्ड’ बनेगा तो इन संपत्तियों की रक्षा और संरक्षण किया जा सकेगा।”

वक्फ संशोधन बिल पर क्या बोले अध्यक्ष?

SALIM RAJ DEMANDS वक्फ संशोधन बिल को लेकर डॉ. सलीम राज ने कहा कि यह मुस्लिम समाज की तरक्की और गरीब मुस्लिम महिलाओं के हित में है। बिल के जरिए वक्फ प्रॉपर्टी से अवैध कब्जों को हटाने का अधिकार बोर्ड को दिया गया है, जिससे “समाज के ठेकेदार, कुछ मुतवल्ली और कांग्रेस के बड़े नेताओं द्वारा कब्जाई गई जमीनें खाली कराई जाएंगी।”

SALIM RAJ DEMANDS उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वक्फ की जमीनों पर भूमाफियाओं ने कब्जा कर रखा है, जिन्हें अब हटाया जाएगा और इन संपत्तियों का उपयोग गरीबों, महिलाओं और समाज की भलाई के लिए किया जाएगा।

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related