Naxalites Encounter in Bijapur : जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, DRG के 2 जवान घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Naxalites Encounter in Bijapur : बीजापुर। बीजापुर में एक बार फिर जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। जिसमें DRG के 2 जवान घायल होने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। लेकिन फिलहाल इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा मुठभेड़ की स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। बताया जा रहा है ये मुठभेड़ बासागुडा थाना क्षेत्र में चल रही है। दोनों तरफ से लगातार फायरिंग जारी है। जिसमें DRG के 2 जवान घायल होने की खबर है।

Naxalites Encounter in Bijapur : आपको बता दें कि चार अप्रैल को देश के गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे है। जिसके बाद पांच अप्रैल को सुबह दंतेवाड़ा पहुंचेंगे, वहां वे बस्तर पंडुम कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद इसके बाद जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, और नगरीय निकायों के अध्यक्ष के साथ भोजन करेंगे। साथ ही, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और नारायणपुर के 10-10 सरपंचों के साथ भी भोजन का आयोजन होगा।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related