BREAKING NEWS : कवासी लखमा की बढ़ी मुश्किलें, 7 अप्रैल तक रहेंगे EOW की रिमांड पर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में EOW पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से पूछताछ करना चाहती है। इसलिए राज्य अन्वेषण ब्यूरो की ओर विशेष कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट की मांग को लेकर आवेदन लगाया गया। जिस पर कोर्ट ने सुनवाई के बाद लखमा को 7 अप्रैल तक रिमांड पर भेज दिया है।

BREAKING NEWS : लखमा के वकील फैजल रिजवी ने बताया कि, गुरुवार को हाईकोर्ट में लखमा की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी। इससे पहले ही सुनियोजित तरीके से EOW ने पूछताछ के लिए एप्लिकेशन लगाया और कोर्ट ने डिमांड पर भेज दिया। बता दें कि, ED ने 15 जनवरी को कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था। वे 21 जनवरी से रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं।

BREAKING NEWS : राज्य के 2161 करोड़ के शराब घोटाले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बाद प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने 10 मार्च को जांच पूर्व सीएम भूपेश बघेल और उनके करीबी नेताओं, कारोबारियों के 14 ठिकानों पर छापेमारी की थी।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related