SAHIBGANJ TRAIN ACCIDENT : 2 मालगाड़ियों की जोरदार टक्कर, दो लोको पायलट की मौत, चार घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SAHIBGANJ TRAIN ACCIDENT : 2 freight trains collide violently, two loco pilots killed, four injured

साहिबगंज। SAHIBGANJ TRAIN ACCIDENT  झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहेट में एनटीपीसी फाटक के पास सोमवार सुबह दो मालगाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोको पायलट की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। वहीं, एक कर्मी के इंजन में फंसे होने की सूचना है, जिसे निकालने का प्रयास जारी है।

मृतकों और घायलों की पहचान

SAHIBGANJ TRAIN ACCIDENT  हादसे में बोकारो जिले के सेक्टर-9 निवासी 32 वर्षीय अंबुज महतो और पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जियागंज निवासी ज्ञानेश्वर माल की मौत हो गई। घायलों में 32 वर्षीय जितेंद्र कुमार, 45 वर्षीय उदय मंडल, 55 वर्षीय राम घोष और 48 वर्षीय टीके नाथ शामिल हैं।

कैसे हुआ हादसा?

SAHIBGANJ TRAIN ACCIDENT  फायर ब्रिगेड के कर्मी रवि ने बताया कि हादसा सुबह करीब 3:30 बजे हुआ। एक मालगाड़ी पटरी पर खड़ी थी, इसी दौरान दूसरी मालगाड़ी ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इंजन और कोयला लदी बोगियों में आग लग गई और दो इंजन पटरी से नीचे उतर गए। हादसे के बाद दमकल विभाग आग बुझाने में जुटा है।

रेल प्रशासन ने की जांच की बात

SAHIBGANJ TRAIN ACCIDENT  फायर ब्रिगेड के मुताबिक, इंजन में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें से दो लोको पायलट की मौत हो गई और चार घायल हैं। एक कर्मी अभी भी फंसा हुआ है, जिसे निकालने की कोशिश जारी है। सभी घायलों को बरहेट सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कंट्रोलर की गलती से हुआ हादसा : एजीएम

SAHIBGANJ TRAIN ACCIDENT  रेलवे के एजीएम शांतनु दास ने बताया कि कंट्रोलर की गलती से पॉइंट बनाने में गड़बड़ी हुई, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रेल प्रशासन और पुलिस मौके पर मौजूद

SAHIBGANJ TRAIN ACCIDENT  घटना की जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन और बरहेट पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रशासन घटना की जांच में जुटा हुआ है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी एनटीपीसी रेल पटरी पर हादसे हो चुके हैं। हाल ही में अपराधियों द्वारा बम विस्फोट कर रेल पटरी को उड़ाने की घटना सामने आई थी, जिसमें कोयला लदी मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related