chhattisagrhTrending Now

Arun Sao Big Statement: निगम मंडलों में नियुक्ति को लेकर अरूण साव का बयान, कहा- CM साय जल्द लेंगे फैसला

Arun Sao Big Statement: रायपुर। छत्तीसगढ़ में निगम-मंडलों में नियुक्तियों को लेकर चल रही अटकलों के बीच डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव ने बड़ा बयान दिया है। आज एक प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके हैं, अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जल्द ही इन नियुक्तियों पर फैसला लेंगे।

Arun Sao Big Statement: डिप्टी सीएम ने बताया कि भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा के बाद निगम-मंडलों में नियुक्तियां तय की जाएंगी। इसके साथ ही जिला और मंडलों में भी कार्यसमिति का गठन जल्द किया जाएगा। संगठन विस्तार और राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

READ MORE: – छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने क्रिकेट की दुनिया के लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर से की मुलाकात

बेंगलुरु में इन्वेस्टर्स कनेक्ट कार्यक्रम, छत्तीसगढ़ में औद्योगीकरण को मिलेगी रफ्तार

Arun Sao Big Statement: राज्य सरकार ने नई औद्योगिक नीति लागू की है, जिसमें रोजगार को प्राथमिकता दी गई है। इसी कड़ी में बेंगलुरु में इन्वेस्टर्स कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि इससे छत्तीसगढ़ में औद्योगीकरण को गति मिलेगी। इससे पहले दिल्ली और मुंबई में भी इन्वेस्टर्स कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित किए गए थे, जहां निवेशकों ने गहरी रुचि दिखाई।

30 मार्च को छत्तीसगढ़ आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, कई विकास कार्यों का होगा लोकार्पण

Arun Sao Big Statement: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे। इसे लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि यह दौरा ऐतिहासिक होगा और प्रधानमंत्री करोड़ों की सौगात जनता को देंगे। इस दौरान कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, CM साय ने सेवा कार्यों की सराहना कर हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: