CG ITBP CAMP SHOOTING BREAKING : आईटीबीपी कैंप में कांस्टेबल ने ASI को मारी गोली, मौके पर मौत

Date:

CG ITBP CAMP SHOOTING BREAKING : Constable shot ASI in ITBP camp, died on the spot

रायपुर, 17 मार्च 2025। CG ITBP CAMP SHOOTING BREAKING राजधानी रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। मुड़ीपार स्थित आईटीबीपी (इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस) की 38वीं बटालियन के कैंप में देर रात एक कांस्टेबल ने एएसआई को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

CG ITBP CAMP SHOOTING BREAKING विवाद के बाद चली गोली

मामले की जानकारी के अनुसार, बिहार निवासी कांस्टेबल सरोज कुमार (32 वर्ष) और हरियाणा निवासी एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया (56 वर्ष) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि कांस्टेबल सरोज कुमार ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि विवाद किस कारण हुआ और कांस्टेबल ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

CG ITBP CAMP SHOOTING BREAKING आईटीबीपी कैंप में बढ़ाई गई सुरक्षा

इस घटना के बाद आईटीबीपी कैंप की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को भी सूचित किया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की आंतरिक जांच कर रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related