CG WEATHER NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया हीट वेव का अलर्ट, इन जिलों में चलेगी गर्म हवाएं

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG WEATHER NEWS रायपुर। मौसम विभाग ने 13 जिलों में हीट वेव का अलर्ट दिया। इसी बीच रायपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिन तापमान में 1 से 2 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी होगी। प्रदेश में आज भी हीट-वेव जैसी स्थिति रहेगी। वहीं प्रदेश में सबसे कम रात तापमान 15.6 डिग्री अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक 16 मार्च के बाद दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की हल्की गिरावट होने की संभावना है। इस समय प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आसमान साफ होने से सूरज की धूप सीधे जमीन पर आ रही है। इस कारण दिन गर्म हो गए हैं। रायपुर में आज होली के दिन भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG TRANSFER BREAKING : 18 IPS अधिकारियों का तबादला ….

रायपुर । छत्तीसगढ़ में आईपीएस अफसरों के तबादले हुए...