CG BREAKING : कोरबा चुनाव के बाद विधायक को बीजेपी का कारण बताओ नोटिस

Date:

CG BREAKING : After Korba elections, BJP issues show cause notice to MLA

रायपुर। CG BREAKING भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय ने विधायक एवं मंत्री लखन लाल देवांगन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस 10 मार्च 2025 को प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी जगदीश राम रोहरा द्वारा जारी किया गया।

CG BREAKING नोटिस में कहा गया है कि नगरपालिक निगम कोरबा में सभापति निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विधायक लखन लाल देवांगन द्वारा मीडिया में दिए गए बयान को अनुशासनहीनता माना गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार विधायक को 48 घंटे के अंदर अपना पक्ष प्रस्तुत करने को कहा गया है।

CG BREAKING नोटिस की प्रतिलिपि राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश महामंत्री पवन साय, और जिला अध्यक्ष भाजपा कोरबा को भी भेजी गई है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

CHHATTISGARH : Big decision of Chhattisgarh government रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार...

VIRAT KOHLI REPLACEMENT : कोहली के बाद नंबर-3 कौन?

VIRAT KOHLI REPLACEMENT : Who will be number 3...