AYUSHMAN YOJANA IN CG : 1 करोड़ 20 लाख से अधिक महिलाओं के बने आयुष्मान कार्ड, विष्णुदेव साय सरकार में 15 लाख नए कार्ड जारी

Date:

AYUSHMAN YOJANA IN CG : Ayushman cards made for more than 1 crore 20 lakh women, 15 lakh new cards issued in Vishnudev Sai government

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत अब तक 1 करोड़ 20 लाख 65 हजार 107 महिलाओं के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। विष्णुदेव साय सरकार के गठन (13 दिसंबर 2023) के बाद से ही इस दिशा में तेजी से कार्य हुआ, जिसमें 15 लाख 31 हजार 857 नए आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में राज्य में औसतन हर महीने 1 लाख से अधिक महिलाओं का पंजीकरण किया जा रहा है। यह सरकार की महिलाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रमाण है।

निःशुल्क पंजीयन एवं डिजिटल सुविधा –

आयुष्मान कार्ड पंजीकरण पूरी तरह से निःशुल्क है। पंजीकरण के लिए च्वाइस सेंटर, सरकारी अस्पतालों और निजी अनुबंधित अस्पतालों में सुविधाएं उपलब्ध हैं। इच्छुक लोग ‘आयुष्मान भारत’ मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन भी स्वयं पंजीयन कर सकते हैं, जिससे बड़ी संख्या में महिलाओं ने घर बैठे यह प्रक्रिया पूरी की है।

महिलाओं की भागीदारी 44% से अधिक –

प्रदेश में राशन कार्डधारी कुल आबादी के अनुपात में महिलाओं की भागीदारी 44% से अधिक हो चुकी है। सरकार ने महिलाओं को राशन कार्ड में परिवार का मुखिया बनाए जाने की नीति को भी इस योजना से जोड़ा है, जिससे आयुष्मान कार्ड पंजीयन प्रक्रिया और अधिक प्रभावी हुई है।

निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ –

आयुष्मान कार्डधारी महिलाओं को राज्य के सरकारी और निजी अस्पतालों में निःशुल्क इलाज की सुविधा मिल रही है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं तक उनकी पहुंच और अधिक सुलभ हुई है।

राज्य सरकार का यह प्रयास महिलाओं को न केवल चिकित्सा सुरक्षा प्रदान कर रहा है, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में भी एक बड़ा कदम है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related