CGMSC SCAM CHHATTISGARH : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और विधायक अजय चंद्राकर के बीच विधानसभा में तीखी नोकझोंक

Date:

CGMSC SCAM CHHATTISGARH: A heated argument between Minister Shyam Bihari Jaiswal and MLA Ajay Chandrakar in the assembly

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज सीजीएमएससी (Chhattisgarh Medical Services Corporation) के दवा और उपकरण खरीदी घोटाले पर सवाल-जवाब के दौरान मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और भाजपा विधायक अजय चंद्राकर के बीच तीखा बयानी संघर्ष देखने को मिला।

विधायक अजय चंद्राकर ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके प्रश्नों का सही और स्पष्ट उत्तर नहीं दिया जा रहा है। प्रश्नों के उत्तर न मिलने पर अजय चंद्राकर सदन में नाराज नजर आए। जब मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने उल्टा अजय चंद्राकर से ही प्रश्न किया, तो अजय ने सख्त लहजे में कहा, “आप उत्तर दीजिए, मुझसे प्रश्न मत करिए।”

सदन की गरमा गरमी के बीच विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने हस्तक्षेप करते हुए कहा, “बहुत से प्रश्न हो गए हैं, अब आखिरी प्रश्न करें।” इस पर चंद्राकर ने प्रतिक्रिया दी, “किसी भी प्रश्न का उत्तर नहीं आ रहे हैं, प्रश्नों की संख्या पर न जाएं, यह देखें कि उनके उत्तर आए हैं या नहीं।”

अजय चंद्राकर ने आगे कहा, “मैं खेद व्यक्त करते हुए बैठ रहा हूं, क्योंकि जो पूछ रहा हूं, उसका उत्तर नहीं आ रहा।” उन्होंने मंत्री से सीधा कहा, “मंत्री जी, भाषण नहीं, उत्तर दीजिए।”

इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने अजय चंद्राकर को शांत रहने की सलाह दी और कहा, “आप धैर्य से सुनिए, मंत्री उत्तर दे रहे हैं।”

मामला सीजीएमएससी द्वारा दवा और चिकित्सा उपकरणों की खरीदी में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं से जुड़ा है। विपक्ष ने आरोप लगाया है कि करोड़ों रुपये की खरीदी में घोटाला हुआ है और सरकार इस पर उचित जवाब नहीं दे रही है।

इस मुद्दे पर सदन में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तनातनी जारी है। जहां एक ओर सरकार इस मामले में पारदर्शिता का दावा कर रही है, वहीं विपक्ष लगातार घोटाले की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

PATRAKARITA MARTAND UTSAV : 200 साल… पत्रकारिता का महाउत्सव

PATRAKARITA MARTAND UTSAV : 200 years... a grand celebration...

CHHATTISGARH : 21 साल बाद पलटा फैसला!

CHHATTISGARH : Decision reversed after 21 years! रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट...

CG BUS DEATH : चलती बस में मौत!

CG BUS DEATH : Death in a moving bus! बलरामपुर....