CG BREAKING : कांग्रेस भवन निर्माण मामले में ED के सामने पेश हुए मलकीत सिंह गैदू, 7 पन्नों में दिए सभी सवालों के जवाब

Date:

CG BREAKING: Malkit Singh Gaidu appeared before ED in Congress building construction case, answered all questions in 7 pages

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू शुक्रवार को 7 पन्नों के जवाब के साथ प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर पहुंचे। ईडी ने कांग्रेस भवन निर्माण को लेकर उनसे तीन बिंदुओं पर पूछताछ की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी दफ्तर का घेराव भी किया।

मलकीत सिंह गैदू ने पूछताछ के बाद मीडिया को बताया, “मैंने सभी सवालों का विस्तृत जवाब और बयान दर्ज कराया है। मुझसे कोई निजी सवाल नहीं पूछे गए। फिलहाल ईडी ने अगली पूछताछ के लिए कोई नई तारीख नहीं दी है।”

ईडी दफ्तर से बाहर आने के बाद गैदू सीधे कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए, जहां उन्होंने पीसीसी चीफ दीपक बैज को ईडी की पूछताछ से जुड़ी जानकारी दी।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि ईडी की कार्रवाई पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है और भाजपा सरकार के इशारे पर हो रही है। वहीं, ईडी की जांच जारी है और कांग्रेस भवन निर्माण के मामले में नए खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है।

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related