RAIPUR NEWS: रायपुर के इन इलाकों में कल नहीं होगी पानी सप्लाई, ये है वजह

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR NEWS: रायपुर। रावणभाठा फिल्टरप्लांट के अंतर्गत 150 एमएलडी प्लांट के 1400 एमएम व्यास की एचएस रॉ वाटर पाईप लाईन में भाठागांव चौक के पास लीकेज मरम्मत हेतु 10 घण्टे का शटडाउन दिनांक 4 मार्च 2025 मंगलवार को लिया जाना है .इस सम्बन्ध में नगर निगम जल कार्य विभाग के कार्यपालन अभियंता फिल्टरप्लांट नर सिंह फरेन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त रिपेयरिंग कार्य करने के कारण दिनांक 4 मार्च 2025 मंगलवार को 10 घण्टे का शटडाउन प्रस्तावित है.

इस आवश्यक कार्य के कारण 150 एमएलडी प्लांट से भरने वाले ओवर हेड टैंक भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डी.डी.नगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सडडू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी नया, रायपुरा, कुकुरबेड़ा एवं नया 80 एमएलडी प्लांट से भरने वाले ओव्हरहेड टैंक बैरन बाजार (नया), देवेन्द्र नगर (नया), संजय नगर एवं मोतीबाग ओव्हरहेड टैंक से दिनाक 4 मार्च .2025 मंगलवार को सुबह जलप्रदाय नियमित रूप से होगा तथा संध्याकालीन जलप्रदाय नहीं किया जायेगा. उपरोक्त के अलावा रायपुर शहर में स्थित अन्य जलागारों एवं पावरपम्पों से जलप्रदाय यथावत रहेगा. दिनाक 5 मार्च .2025 बुधवार को सुबह सभी टंकियों से नियमित रूप से जलप्रदाय व्यवस्था दी जाएगी.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related