CG 10th Board Exam : रायपुर. आज से 10वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई है. पहला पेपर हिंदी का हुआ, जिसमें 5 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने बताया, दसवीं बोर्ड परीक्षा का आज पहला पेपर हिंदी का हुआ, जिसमें लगभग 5720 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.
CG 10th Board Exam : माशिमं की सचिव ने बताया, दसवी में कुल 3,23,227 विद्यार्थी पंजीकृत हैं. बोर्ड परीक्षा के लिए 2523 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. सूरजपुर से एक नकल प्रकरण आया है. छत्तीसगढ़ में साल में दो बार बोर्ड की परीक्षा आयोजित होती हे. जो विद्यार्थी पहले पेपर में अनुपस्थित रहे वह द्वितीय मुख्य परीक्षा में शामिल होकर परीक्षा दे सकता है.


