CG BREAKING : कांग्रेस नेता का निधन, मॉर्निंग वॉक के दौरान आया हार्ट अटैक

Date:

CG BREAKING: Congress leader passes away, heart attack during morning walk

भिलाई नगर। दुर्ग-भिलाई के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं भिलाई नागरिक सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया। उन्होंने सुबह 6:50 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से सामाजिक और राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

कल निकलेगी अंतिम यात्रा

मोहनलाल गुप्ता की अंतिम यात्रा कल 26 फरवरी को दोपहर 2 बजे उनके रामनगर इंदिरा गांधी स्कूल के पास स्थित निवास से निकलेगी। अंतिम संस्कार रामनगर मुक्ति धाम में किया जाएगा। उनके निधन पर दुर्ग-भिलाई के कई वरिष्ठ नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया।

मॉर्निंग वॉक के दौरान आया हार्ट अटैक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहनलाल गुप्ता रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। वॉक के बाद एक चाय दुकान पर चाय पी रहे थे, तभी उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा और वे वहीं गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कांग्रेस के मजबूत स्तंभ थे गुप्ता

मोहनलाल गुप्ता कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे हैं। वे दुर्ग जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा, चंदूलाल चंद्राकर और वासुदेव चंद्राकर के करीबी और कांग्रेस के विश्वासपात्र कार्यकर्ता माने जाते थे। पार्टी के संगठन को मजबूत करने में उनका योगदान अमूल्य रहा है।

भरा-पूरा परिवार छोड़ गए पीछे

वे अपने पीछे चार पुत्रियों और दो पुत्रों सहित एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे मनोज गुप्ता और नितिन गुप्ता के पिता तथा शपथ फाउंडेशन के संस्थापक अशोक गुप्ता के चाचा थे।

उनके निधन पर राजनीतिक, सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र के लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की और इसे छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया।

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related