CG POLITICAL: कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, पूर्व एल्डरमैन सहित 4 नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG POLITICAL: रायगढ़। निकाय चुनाव में मतदान के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस, दोनों ही दलों ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। कांग्रेस ने पूर्व एल्डरमैन सहित चार नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है, जबकि भाजपा ने भी बागियों की सूची तैयार कर ली है और अनुशासनात्मक कदम उठाने की प्रक्रिया जारी है। टिकट वितरण को लेकर नाराजगी के कारण कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा या पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरोध में काम किया। चुनाव के बाद ऐसे नेताओं के खिलाफ प्रत्याशियों ने पार्टी फोरम में शिकायतें दर्ज करवाई हैं। भाजपा की अनुशासन समिति को अब तक पाँच लोगों के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों की शिकायतें मिली हैं। इनमें भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष अंकिता चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री पिंकी पंडा और किरण दुबे जैसे चर्चित नाम शामिल हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related