DELHI VIDHAN SABHA CHUNAV RESULTS LIVE : दिल्ली में BJP की बंपर बढ़त, 27 साल बाद सत्ता में वापसी तय ! AAP को बड़ा झटका, कांग्रेस कही नहीं …

Date:

DELHI VIDHAN SABHA CHUNAV RESULTS LIVE: BJP’s bumper lead in Delhi, sure to return to power after 27 years! Big blow to AAP, Congress nowhere…

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतगणना जारी है, और शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) 41 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) 29 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। कांग्रेस अब तक खाता भी नहीं खोल पाई है।

27 साल बाद दिल्ली में BJP की वापसी संभव –

अगर ये रुझान अंतिम नतीजों में बदलते हैं, तो BJP को 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता मिलेगी। 1998 के बाद से बीजेपी दिल्ली में सत्ता से बाहर थी, लेकिन इस बार के चुनावी नतीजे पार्टी के लिए ऐतिहासिक साबित हो सकते हैं।

AAP को तगड़ा झटका, कांग्रेस हाशिए पर –

2020 में AAP ने 62 सीटें जीती थीं, लेकिन इस बार पार्टी का प्रदर्शन कमजोर नजर आ रहा है।

कांग्रेस के लिए यह चुनाव अब तक पूरी तरह निराशाजनक साबित हुआ है, क्योंकि उसका खाता भी नहीं खुला है।

अंतिम नतीजों पर टिकी निगाहें –

हालांकि, अभी मतगणना जारी है और सीटों की संख्या में उतार-चढ़ाव संभव है। अगले कुछ घंटों में साफ हो जाएगा कि क्या BJP दिल्ली में नया इतिहास रचने जा रही है, या AAP अंतिम समय में वापसी करेगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related